प्रतापगढ़। जिले में एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक कार सवार को रोककर करीब 3 किलो चांदी और 9.60 लाख रुपये नकद लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस चेकिंग से बचने के लिए जंगल के रास्ते फरार हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित कार से कहीं जा रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर कार रुकवाई। इसके बाद पिस्टल दिखाकर डराया-धमकाया और कार में रखा नकदी व चांदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश कर रही है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
.jpeg)
.jpeg)