सिमॉन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक गणेश वंदना से हुआ, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वीडीए के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला, किशन दीक्षित, रसूल पासवान एवं हनुमान प्रसाद सोनकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या मिस प्रीति ने की। वहीं विद्यालय प्रबंधक अशोक राज और उप-प्रधानाचार्य साहिर राय की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
वार्षिक समारोह में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। छोटे बच्चों—काव्यांश मौर्या, आयुषी तिवारी एवं काव्या मौर्या—ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर मंच को जीवंत कर दिया और उपस्थित अतिथियों से खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय अंजली यादव द्वारा किया गया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।समारोह के अंत में अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।

.jpeg)