वाराणसी में यूजीसी कानून को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग को लेकर आज शास्त्री घाट पर अपना दल (कामेरवादी) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से कानून को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई।पार्टी पदाधिकारियों का कहना था कि जिस प्रकार यूजीसी से संबंधित कानून पर रोक लगाई गई है, उससे छात्र-छात्राओं और शैक्षणिक संस्थानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और एकरूपता लाने के उद्देश्य से बनाए गए प्रावधानों को लागू न करना छात्रों के हित में नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि यूजीसी कानून पर लगी रोक को हटाकर इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए, ताकि उच्च शिक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

