नोएडा में वेलेंटाइन डे के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को कार के अंदर गोली मार दी, इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।यह मामला नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित सेक्टर-107 का है। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार का दरवाजा खोलकर देखा तो आगे की सीट पर युवक और युवती मृत अवस्था में पड़े थे। कार के अंदर ही एक पिस्टल भी बरामद हुई है।
पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। दोनों के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस परिजनों से संपर्क कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो|

.jpeg)