बसन्त ट्यूटोरियल में कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह संपन्न

बसन्त ट्यूटोरियल में कक्षा 10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती के पूजन एवं विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय राजा राम यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका करुणा यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को स्मृति-चिह्न प्रदान किए और उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गीत, नृत्य और भावनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्रति अपनी यादों और भावनाओं को साझा किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन सीमा पाण्डेय, अर्चिता शुक्ला, हिमांशु गुप्ता, किस्मत सिंह, प्रशांत सिंह, शिवानी यादव एवं कौशिक चतुर्वेदी के निर्देशन में संपन्न हुआ।



Post a Comment

Previous Post Next Post