चित्रकूट में शादी से पहले युवती प्रेमी संग फरार, अपहरण का मुकदमा दर्ज

चित्रकूट जिले के कर्वी कोतवाली क्षेत्र में शादी की तैयारियों के बीच एक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद युवती के पिता ने प्रेमी सहित तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं युवती ने एक वीडियो जारी कर परिजनों पर जबरन शादी कराने और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के छपरा माफी गांव का है। यहां की 25 वर्षीय दिव्या शुक्ला की शादी मानिकपुर थाना क्षेत्र के नागर गांव निवासी धनंजय से तय हुई थी। बारात 12 फरवरी को आनी थी और 10 फरवरी से शादी की रस्में शुरू होनी थीं।दिव्या के पिता उसे और उसकी छोटी बहन को सीतापुर कस्बे के अपूर्वा ब्यूटी पार्लर लेकर गए थे। 

दिव्या मेकअप कराने के बाद बाहर निकली, जबकि उसकी बहन अंदर ही मौजूद थी। इसी दौरान दिव्या अपने प्रेमी आदित्य सिंह चौहान के साथ एक गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गई।युवती के पिता ने जब उसे जाते हुए देखा तो रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गाड़ी निकल चुकी थी। इसके बाद उन्होंने कर्वी कोतवाली में आदित्य सिंह चौहान, शिवेंद्र और गरिमा दीक्षित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।इधर, दिव्या शुक्ला ने अपने प्रेमी के साथ एक वीडियो जारी कर दावा किया कि वह अपनी मर्जी से गई है। वीडियो में उसने आरोप लगाया कि परिजन उसकी जबरन बड़ी उम्र के युवक से शादी करा रहे थे और उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। युवती ने यह भी बताया कि उसने प्रयागराज में आर्य समाज के रीति-रिवाज से आदित्य सिंह चौहान से विवाह कर लिया है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post