डोमरी, पड़ाव स्थित बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को विभिन्न टाइटल देकर सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी।समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर तिलक एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने केक काटकर अपने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रधानाचार्या और विद्यालय प्रबंधन से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं सोसाइटी के सचिव मुकुल पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परीक्षा की तैयारी, आत्मविश्वास और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष और उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन शिक्षक के मार्गदर्शन और अपने संकल्प के बल पर हर कठिनाई को पार किया जा सकता है। प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए परीक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम के दौरान ‘मिस फेयरवेल’ का खिताब कक्षा 12 कला वर्ग की संजली कुमारी को तथा ‘मिस्टर फेयरवेल’ का खिताब कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के मयंक यादव को प्रदान किया गया।समारोह में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

.jpeg)