गोरखपुर में चाची 15 वर्षीय भतीजे के साथ फरार, 10 दिन बाद पुलिस ने दोनों को बरामद किया

गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय चाची अपने 15 साल के भतीजे के साथ फरार हो गई। भतीजा कक्षा 9 का छात्र है। दोनों के लापता होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की और अंततः पुलिस की मदद ली।बताया जा रहा है कि 26 जनवरी को दोपहर में चाची और भतीजा अचानक घर से गायब हो गए थे। पहले तो परिवार ने लोक-लाज के चलते मामला छिपाए रखा और खुद ही तलाश करता रहा, लेकिन जब 10 दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला, तो पीपीगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।परिजनों के अनुसार, छात्र के चाचा बाहर रहकर काम करते हैं और घर में चाची भी रहती थीं। 


रिश्ते में चाची और भतीजा होने के कारण किसी को दोनों के संबंधों पर संदेह नहीं हुआ, जबकि दोनों के बीच आपसी बातचीत और नजदीकियां बढ़ती जा रही थीं।पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू की। शहर के एक अन्य थाना क्षेत्र में दोनों को साथ में बरामद किया गया, जिसके बाद उन्हें पीपीगंज थाने लाया गया और परिजनों को सूचना दी गई।पूछताछ के दौरान छात्र ने बताया कि वह अपनी चाची से शादी करना चाहता है और दोनों शादी की योजना बना रहे थे। महिला ने भी भतीजे के साथ रहने की सहमति जताई।थाने में करीब एक घंटे तक परिजनों की पंचायत चली, जिसमें दोनों को समझाया गया। इसके बाद परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए दोनों को अपने साथ घर ले जाने का निर्णय लिया। महिला के मायके पक्ष ने भी उसे समझाया।फिलहाल पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और नाबालिग से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post