सोने-चांदी में फिर बनी तेजी, निवेशक अब भी सतर्क

कई दिनों की लगातार गिरावट के बाद मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली। मंगलवार दोपहर 12 बजे तक एमसीएक्स पर सोना करीब 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,51,293 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी 9 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,57,524 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।वहीं हाजिर बाजार की बात करें तो सोना लगभग 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती नजर आई।


बाजार विशेषज्ञों के अनुसार यह तेजी हालिया गिरावट के बाद आई है, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ी है।हालांकि कीमतों में उछाल के बावजूद निवेशकों में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि निवेशक फिलहाल जल्दबाजी से बचते हुए एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही निवेश का निर्णय ले रहे हैं।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post