बर्फ की सफेद चादर से ढका गुलमर्ग, सैलानियों के लिए जन्नत बना स्की-रिसॉर्ट

कश्मीर घाटी का मशहूर स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग इन दिनों बर्फ की मोटी सफेद चादर से पूरी तरह ढक गया है। हालिया बर्फबारी के बाद गुलमर्ग का नजारा किसी जन्नत से कम नहीं दिख रहा, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।चिल्ले कलां की अवधि समाप्त होने के बावजूद उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है। इसका सबसे ज्यादा असर गुलमर्ग में देखने को मिल रहा है, जहां पहाड़, पेड़, सड़कें और होटल सभी बर्फ से ढक गए हैं।

बर्फबारी के बाद गुलमर्ग स्कीइंग और विंटर टूरिज्म के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। पर्यटक बर्फ में खेलते, स्कीइंग का आनंद लेते और खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं। होटल और रिसॉर्ट्स में अच्छी खासी बुकिंग देखी जा रही है।स्थानीय प्रशासन के अनुसार मौसम को देखते हुए सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पर्यटकों से अपील की गई है कि वे मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित तरीके से यात्रा करें।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post