सेवापुरी क्षेत्र में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक ही युवक की तीन कथित प्रेमिकाएं आपस में भिड़ गईं। मामला जंसा थाना क्षेत्र के परमंदापुर गांव का है, जहां बीच सड़क पर हुई मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इंस्टाग्राम मैसेज से खुला मामला
जानकारी के अनुसार गांव के एक युवक का तीन युवतियों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक युवती ने युवक को इंस्टाग्राम पर कुछ निजी संदेश भेजे। ये संदेश अन्य दो युवतियों ने देख लिए, जिसके बाद आपसी कहासुनी शुरू हो गई।
सड़क पर चलीं लात-घूंसे
दोपहर विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों युवतियां खुलेआम सड़क पर आमने-सामने आ गईं। देखते ही देखते गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। लात-घूंसे चलने लगे और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह तीनों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया।
शांति भंग में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने तीनों युवतियों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है।घटना के बाद से पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

.jpeg)