होली नजदीक, रंग-अबीर की खरीद ने पकड़ा जोर

होली पर्व के नजदीक आते ही शहर में रंगों की रौनक बढ़ने लगी है। नगर की सबसे बड़ी मंडी गोला दीनानाथ में इन दिनों अबीर-गुलाल की खरीदारी को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है। लाल, हरा, नीला और पीला रंग लोगों को खूब भा रहा है। पुराने रंग कारोबारी भोलेनाथ वर्मा ने बताया कि इस बार बिक्री में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि अधिकतर अबीर शुद्ध अरारोट से तैयार किया जाता है, जो त्वचा के लिए सुरक्षित माना जाता है और किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाता। बढ़ती मांग को देखते हुए कारखानों में भी जोर-शोर से रंग और अबीर तैयार किए जा रहे हैं।वहीं दूसरी ओर राजा दरवाजा मार्केट में पिचकारी, रंग-बिरंगी टोपियां, छोटे स्प्रे, गुब्बारे, और तरह-तरह के आकर्षक होली पर्व से जुड़े समान की दुकानें सजी हुई हैं। बच्चे और युवा इन की खरीदारी में खासा उत्साह दिखा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post