जिला जज को 13 फरवरी को ईमेल के माध्यम से मिली बम विस्फोट की धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आज एसीपी कैंट के नेतृत्व में वाराणसी न्यायालय (कचहरी) परिसर में व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, भारी पुलिस बल एवं पीएसी के जवानों को तैनात किया गया।
सुरक्षा एजेंसियों ने न्यायालय परिसर के प्रवेश द्वार, न्यायालय कक्ष, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की। खुफिया विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।ज्ञात हो कि 13 फरवरी को बम धमाके की सूचना मिलने के बाद एहतियातन न्यायालय परिसर को खाली कराया गया था। उसी घटना को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है।एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने बताया कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमित जांच और निगरानी के माध्यम से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

.jpeg)