इज़रायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में कई धमाके; पूरे देश में अलर्ट जारी

इज़रायल ने ईरान के खिलाफ बड़ा जवाबी हमला शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की राजधानी तेहरान में एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज सुनी गई। हमले के बाद शहर के कई हिस्सों में धुएं का गुबार उठता देखा गया।सूत्रों के अनुसार, इज़रायल ने तेहरान में मिसाइलों से अटैक किया। हमले के तुरंत बाद इज़रायल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पूरे देश में सायरन बज रहे हैं और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इज़रायल की सेना IDF ने लोगों से घरों में ही रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि संभावित जवाबी कार्रवाई को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।हमले के बाद इज़रायल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह कार्रवाई ईरान की गतिविधियों के जवाब में की गई है। इज़रायल के रक्षा मंत्री ने भी हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें इस घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post