वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के पास से सैटेलाइट फोन मिलने की सूचना, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

!!वाराणसी!! वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एक विदेशी यात्री के पास से सैटेलाइट फोन मिलने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नियमित सुरक्षा जांच के दौरान संदिग्ध उपकरण बरामद किया गया।सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों को यात्री के सामान में सैटेलाइट फोन मिला। भारत में बिना पूर्व अनुमति सैटेलाइट फोन रखना प्रतिबंधित श्रेणी में आता है, इसलिए संबंधित एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही हवाई अड्डा प्रशासन और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यात्री से पूछताछ की जा रही है और उसके दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post