आंध्र प्रदेश के कारोबारी किरण कोल्पाकूला ने हाल ही में देश का अब तक का सबसे महंगा वाहन नंबर प्लेट खरीदी है। नीलामी में उन्होंने DDC 001 नंबर के लिए ₹2.08 करोड़ खर्च किए, जो किसी भी सामान्य कार नंबर प्लेट की तुलना में सबसे अधिक माना जा रहा है।इस वीआईपी नंबर की खासियत यह है कि यह पहले ‘बिग बॉय टॉयज़’ के फाउंडर जतिन आहूजा के नाम पर था।
नीलामी में यह नंबर सभी की नजर में था और इसे खरीदने के लिए कई बड़ी बोलीदाताओं ने प्रतिस्पर्धा की।दिलचस्प बात यह है कि किरण ने यह प्रीमियम नंबर ₹10 लाख से कम कीमत वाली गाड़ी में लगाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे नंबर प्लेट्स केवल वाहन की पहचान बढ़ाने या प्रतिष्ठा दिखाने के लिए खरीदी जाती हैं।नीलामी के बाद किरण ने मीडिया से कहा, “यह नंबर मेरे लिए बहुत खास है।
यह मेरे व्यवसाय और व्यक्तिगत पहचान का प्रतीक है। मैं इसे अपनी कार में लगाकर गर्व महसूस कर रहा हूँ।”विशेषज्ञ बताते हैं कि भारत में वीआईपी नंबर प्लेट्स की मांग लगातार बढ़ रही है, और लोग इन्हें न सिर्फ शो ऑफ के लिए बल्कि निवेश के रूप में भी खरीद रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में नंबर प्लेट्स की कीमतों में कई गुना वृद्धि हुई है।यह नीलामी यह साबित करती है कि अब वाहन नंबर सिर्फ पहचान का जरिया नहीं बल्कि एक मूल्यवान और प्रतिष्ठित संपत्ति भी बन गए हैं।

.jpeg)
