शंकराचार्य केस में बड़ा खुलासा: मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिगों से दुष्कर्म की पुष्टि

प्रयागराज | शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले में जांच ने अहम मोड़ ले लिया है। पुलिस द्वारा कराई गई मेडिकल जांच रिपोर्ट में पीड़ित बटुकों के साथ यौन शोषण की पुष्टि होने की बात सामने आई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों नाबालिगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। रिपोर्ट में दुष्कर्म के संकेत मिलने के बाद केस को और मजबूत माना जा रहा है। यह मामला पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत दर्ज है।पीड़ित बटुक ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उसका शोषण किया। उसका कहना है कि वह काफी समय से मानसिक दबाव में था और अब उसने सच सामने लाने का फैसला किया।

पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट को केस डायरी में शामिल कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संबंधित धाराओं में पहले ही मुकदमा दर्ज है और जांच टीम सबूतों को एकत्र कर रही है।वहीं, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इसे साजिश करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।मामले को लेकर धार्मिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।फिलहाल, पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post