जापान में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक, बच्चे ने छुए CM योगी आदित्यनाथ के पैर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय मूल के एक बच्चे ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिस पर मुख्यमंत्री मुस्कुरा उठे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।कार्यक्रम में मौजूद बच्चों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे पढ़ाई और भारतीय संस्कृति से जुड़े सवाल भी पूछे। इसी दौरान एक छात्र संस्कृत मंत्र सुनाते वक्त बीच में अटक गया। इस पर मुख्यमंत्री ने स्वयं मंत्र की अगली पंक्तियां बोलकर छात्र की मदद की। वहां मौजूद लोग इस क्षण को देखकर उत्साहित हो उठे।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को भारतीय परंपराओं से जुड़े रहने और शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने बच्चों को उपहार भी वितरित किए।जापान दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न उद्योगपतियों और प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात कर रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देना और उत्तर प्रदेश व जापान के बीच आर्थिक व सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना बताया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post