महाशिवरात्रि पर मलेशिया के मंदिरों ने अर्पित की श्रद्धा-भेंट

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा एक विशेष आध्यात्मिक नवाचार की शुरुआत की गई है। इस पहल के अंतर्गत देश-विदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों एवं मंदिरों से भगवान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पावन भेंट एवं श्रद्धा-उपहार अर्पित किए जाने की परंपरा स्थापित की जा रही है।इसी क्रम में शुक्रवार प्रातः मलेशिया उच्चायुक्त कार्यालय से पधारी “Minister of Economic Affairs Division, Republic of India” की प्रतिनिधि सुश्री शमिला पेरूगन ने मलेशिया के विभिन्न मंदिरों की ओर से भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव के श्रीचरणों में श्रद्धा-भेंट समर्पित की।

मलेशिया स्थित मंदिरों द्वारा प्रेषित उपहारों में पूजन सामग्री एवं अन्य पावन वस्तुएँ शामिल थीं, जिन्हें मंदिर न्यास द्वारा विधिवत और श्रद्धापूर्वक स्वीकार किया गया। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनातन धर्म के प्रति आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक एकात्मता का प्रतीक बना।महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर मंदिर न्यास ने भगवान श्री काशी विश्वनाथ महादेव से समस्त श्रद्धालुओं के कल्याण, विश्व शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post