ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। हेडफोन लगाकर लगातार पबजी गेम खेल रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार युवक तेज आवाज में गेम खेल रहा था, तभी वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के दिमाग की नस (ब्रेन हेमरेज) फट गई थी। चिकित्सकों का कहना है कि लंबे समय तक तनाव, तेज आवाज और लगातार स्क्रीन पर ध्यान केंद्रित रखने से रक्तचाप अचानक बढ़ सकता है, जिससे इस तरह की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।
परिजनों ने बताया कि युवक पिछले कुछ समय से घंटों तक मोबाइल पर पबजी खेलता था और खाने-पीने व आराम पर भी ध्यान नहीं देता था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।विशेषज्ञों का मानना है कि ऑनलाइन गेमिंग यदि संतुलन में न रखी जाए तो यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे गेमिंग को मनोरंजन तक सीमित रखें, नियमित ब्रेक लें और किसी भी तरह की असहजता होने पर तुरंत खेल बंद करें।

.jpeg)