शरद पवार अस्पताल में भर्ती: गले में संक्रमण और बुखार के बाद पुणे के रूबी अस्पताल में इलाज जारी

एनसीपी प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें गले में संक्रमण और बुखार की शिकायत थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखने की सलाह दी।सूत्रों के अनुसार, शरद पवार पहले बारामती में थे, जहां तबीयत खराब होने पर उनका शुरुआती इलाज कराया गया। हालांकि स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार न होने के कारण उन्हें पुणे रेफर किया गया। फिलहाल रूबी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल में उनके साथ एनसीपी सांसद और बेटी सुप्रिया सुले तथा दामाद सदानंद सुले मौजूद हैं। पार्टी नेताओं और समर्थकों की ओर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में शरद पवार लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहे थे। भतीजे अजीत पवार की मौत के बाद भी वे राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त नजर आए, जिससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।डॉक्टरों के अनुसार, शरद पवार की हालत पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे के चिकित्सकीय कदम उठाए जाएंगे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post