पुलवामा के वीरों को नमन: वाराणसी में श्रद्धांजलि सभा, गूंजे देशभक्ति के स्वर

वर्ष 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में वाराणसी विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह टिंकू के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 20 लोगों ने सहभागिता कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।ज्ञात हो कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में देश के 40 से अधिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शहीद हो गए थे। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को नमन किया और उनके बलिदान को स्मरण किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह टिंकू ने कहा कि हमारे जवानों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा और हम सभी का दायित्व है कि उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।सभा में देशभक्ति के नारे लगाए गए तथा शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर था, बल्कि राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश भी देता है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post