चांदी की कीमतों में तेज उछाल, दो दिन में 12,495 की बढ़ोतरी; सोना भी महंगा

घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। आज चांदी ₹3,759 बढ़कर ₹2.57 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। बीते दो दिनों में चांदी कुल ₹12,495 महंगी हो चुकी है, जिससे निवेशकों और खरीदारों में हलचल बढ़ गई है।वहीं, सोने की कीमतों में भी मजबूती दर्ज की गई।

आज सोना ₹824 की बढ़त के साथ ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में यह उछाल देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में और बदलाव संभव है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post