सी.सी.एस. एकेडमी की दशाश्वमेध शाखा में भावभीनी विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देख उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने खूब तालियां बजाकर सराहा। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर अंकित मिश्रा, केशकी मिश्रा एवं आदिति की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा डायरेक्टर अंकित मिश्रा सहित सभी अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए डायरेक्टर अंकित मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि विद्यालय से प्राप्त शिक्षा बच्चों के जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक गण छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

.jpeg)