संस्कार, सम्मान और स्मृतियों के साथ स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में फेयरवेल सम्पन्न

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, गढ़वाघाट में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई एवं आशीर्वाद समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने कहा कि स्वामी हरसेवानन्द जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सेवा, ईमानदारी और समर्पण को जीवन का आधार बनाएं तथा शिक्षा का उपयोग न केवल अपने लिए बल्कि समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए करें। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की सफलता और असफलता दोनों परिस्थितियों में दृढ़ निश्चय, मेहनत और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं विद्यालय के प्रेरणास्रोत स्वामी हरसेवानन्द जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। 

कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने ‘शुभकामना’ थीम के अंतर्गत नृत्य, संगीत और अभिनय की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कक्षा 12 के सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामना पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही लकी पटेल को मोस्ट डिसिप्लिन्ड बॉय, सत्यप्रकाश यादव को मोस्ट स्टूडियस, प्रगति सिंह को मोस्ट डिसिप्लिन्ड गर्ल, नितेश सिंह को इनोसेंट बॉय, कोमल गुप्ता को इनोसेंट गर्ल, हनी गुप्ता को ऑल राउंडर, दिव्यांशु सिंह को मिस्टर फेयरवेल तथा शुभांगी यादव को मिस फेयरवेल की उपाधि से अलंकृत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर सिंह ने विद्यार्थियों को परीक्षा में धैर्य, समय प्रबंधन, सावधानी और लेखन कौशल पर ध्यान देकर बेहतर परिणाम प्राप्त करने की सलाह दी। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post