सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन्स द्वारा मीडिया जगत के साथ सौहार्द, आपसी सहयोग और संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला “सनबीम बनाम फ्रेंड्स ऑफ मीडिया” के नाम से ओवल क्रिकेट स्टेडियम, सनबीम सनसिटी में खेला गया।मैच का उद्घाटन संस्था के चेयरपर्सन डॉ. दीपक मधोक एवं वाइस चेयरपर्सन भारती मधोक द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर डॉ. दीपक मधोक ने कहा कि खेल गतिविधियां केवल विद्यार्थियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर आयु वर्ग के लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक सशक्तता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं।
आयोजन के दौरान सनबीम परिवार के सदस्य एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। मैदान पर आपसी सम्मान, सहयोग और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जिसने इस आयोजन को विशेष बना दिया।मैच के उपरांत सनबीम ग्रुप द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों एवं खिलाड़ियों के लिए सामूहिक लंच का आयोजन किया गया। इस अवसर ने शिक्षा जगत और मीडिया के बीच आपसी संवाद और सहयोग को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया।सनबीम ग्रुप के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल शारीरिक और मानसिक विकास को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि शिक्षा संस्थानों और मीडिया के बीच मजबूत और सकारात्मक संबंध स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण मिलन, आपसी संवाद और सकारात्मक संदेश के साथ हुआ।

.jpeg)