मणिकर्णिका तीर्थ पर यात्रियों को स्वच्छता व सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

वाराणसी। नमामि गंगे अभियान के तहत सोमवार को मणिकर्णिका तीर्थ पर यात्रियों को स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर गंगा तट पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा शिव कचहरी की सफाई कर तीर्थ स्थलों की स्वच्छता का संदेश दिया गया।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने नाविकों और तीर्थ यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नाव यात्रा के दौरान लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य है और नावों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाई जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

राजेश शुक्ला ने तीर्थ यात्रियों से गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने और तीर्थ स्थलों की आध्यात्मिक मर्यादा का पालन करने का भी आह्वान किया। इस दौरान यात्रियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम में मणिकर्णिका तीर्थ के गंगा तट और शिव कचहरी की सामूहिक सफाई की गई। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के साथ अजय मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, शंभू माझी सहित बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री मौजूद रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post