लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने करीब 1.95 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। यह सोना सऊदी एयरलाइंस की जेद्दा से आई फ्लाइट SV-892 से मिला।जानकारी के मुताबिक, विमान की एक सीट के नीचे संदिग्ध सामान होने की जानकारी एअर इंडिया के सुरक्षा कर्मियों ने दी। जांच के दौरान सीट के नीचे से दो पैकेट और एक पॉलीथिन में रखा 1267.600 ग्राम सोना बरामद हुआ।
सीमा शुल्क विभाग ने सोने को लावारिस घोषित करते हुए जब्त कर लिया है। जांच के दौरान किसी भी यात्री से इस सोने का संबंध सामने नहीं आ सका।अधिकारियों को इस मामले में सोने की तस्करी की आशंका है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सोना किसका है और इसे किस उद्देश्य से लाया गया था।
Tags
Trending

.jpeg)