वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलम कॉलोनी, मवईया निवासी रामबिहारी द्विवेदी के साथ उधारी से जुड़े मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।पीड़ित के अनुसार, उनकी पांडेयपुर नई बस्ती में हार्डवेयर की दुकान थी, जो वर्ष 2021 में बंद हो गई थी। दुकान बंद होने के बाद उन्होंने लगभग 2 लाख 90 हजार रुपये का हार्डवेयर सामान छातीडीह, पराउगंज, थाना जलालपुर, जिला जौनपुर निवासी कारीगर राजेश विश्वकर्मा को उधार दिया था।
आरोप है कि राजेश विश्वकर्मा ने केवल 40 हजार रुपये का भुगतान किया और शेष राशि के लिए ढाई लाख रुपये का चेक दिया। जब पीड़ित ने चेक बैंक में लगाया तो बैंककर्मियों ने बताया कि चेक पुराना है और इससे भुगतान नहीं हो सकता।पीड़ित का आरोप है कि जब इस संबंध में राजेश विश्वकर्मा से बात की गई तो उसने पैसा देने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.jpeg)