पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

पटना सिविल कोर्ट के एक जज को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी सिविल कोर्ट पटना और जिला बार एसोसिएशन को भेजे गए ईमेल के माध्यम से दी गई है।ईमेल में लिखा गया है कि जज के चैंबर और वॉशरूम में चार आरडीएक्स लगाए गए हैं, जिन्हें रिमोट के जरिए ब्लास्ट किया जाएगा। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षा को देखते हुए जजों, वकीलों और उनके क्लाइंट्स को तुरंत कोर्ट परिसर से बाहर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। सभी चैंबर खाली करा दिए गए।मौके पर बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और एंटी-सबोटाज टीम को तैनात किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही हैं।वहीं, साइबर सेल की टीम ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post