वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र स्थित श्रीप्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल के आरोप को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों पर नकल करने का आरोप लगाते हुए कॉलेज के कर्मचारियों और शिक्षकों ने उनकी पिटाई कर दी।छात्रों का कहना है कि परीक्षा में गड़बड़ी को छिपाने के लिए उनके साथ मारपीट की गई। घटना से आक्रोशित छात्र स्कूल के बाहर निकल आए और पंचकोशी मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कॉलेज की मान्यता निरस्त करने की मांग करने लगे।
सूचना मिलते ही अजय श्रीवास्तव (एसीपी राजातालाब) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए छात्रों और परिजनों को शांत कराया।एसीपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में मारपीट या अन्य अनियमितता की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।

.jpeg)