शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने जाना आधुनिक शिक्षा का स्वरूप

स्वामी हर सेवा नंद पब्लिक स्कूल, बनपुरवां परिसर में आज एक प्रेरणादायी शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय परशुराम नारायणपुर, मिर्जापुर के कक्षा 6, 7 एवं 8 के लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने विद्यालय का शैक्षिक भ्रमण कर आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन किया।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट कक्षाओं सहित विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों को देखा और उनके उपयोग की जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने प्रयोगात्मक शिक्षण पद्धति, गतिविधि आधारित अध्ययन तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। कक्षा-वार संवाद सत्र में छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और अध्ययन प्रणाली को नजदीक से समझा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच विशेष उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० अजय कुमार चौबे एवं छात्रावास अधीक्षक ले० एम०एस० यादव (सेवानिवृत्त) ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए इस पहल को ज्ञान के आदान-प्रदान और शैक्षिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।समापन अवसर पर आगंतुक विद्यालय के एआरपी सुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य सुभाष प्रसाद सिंह एवं शिक्षकगण—वन्दना सिंह, रीता देवी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र कुमार यादव, अमरेश कुमार सिंह तथा जंगबहादुर सिंह ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक आदान-प्रदान कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post