नई सरकार के गठन के 24 घंटे के भीतर ही हिंसा भड़क उठी। हालात उस समय बिगड़ गए जब कुकी समुदाय के विधायकों द्वारा नई सरकार को समर्थन दिए जाने की खबर सामने आई। इसके बाद कुकी समुदाय के कुछ लोगों में भारी नाराज़गी देखी गई।आरोप है कि समुदाय के भीतर विरोध कर रहे लोगों ने सरकार में पद पाने वाले विधायकों को ‘गद्दार’ करार दिया, जिसके बाद कई इलाकों में तनाव फैल गया। विरोध-प्रदर्शन और झड़पों की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी कड़ी कर दी गई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। अधिकारियों का कहना है कि हालात फिलहाल नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण बने हुए हैं।राज्य सरकार की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं, पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं।

.jpeg)