सोशल मीडिया पर परफेक्ट भाई-बहन की जोड़ी लेकिन हकीकत इतनी खौफनाक, भाई ने बहन की 84 बार चाकू मारकर हत्या कर दी

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर साथ घूमते-फिरते और लॉन्ग ट्रिप की रील्स बनाते दिखने वाले इंजीनियर भाई-बहन की कहानी का अंत बेहद खौफनाक निकला। जिस भाई-बहन की केमिस्ट्री लोगों को रील्स में “परफेक्ट” लगती थी, उसी भाई ने अपनी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी।पुलिस के मुताबिक, आरोपी भाई ने अपनी ही बहन पर चाकू से 84 बार वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण बहन की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन इंजीनियर थे और अक्सर साथ घूमने-फिरने जाते थे। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कई वीडियो और रील्स मौजूद हैं, जिनमें दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी दिखाई देती है। यही वजह है कि इस घटना ने लोगों को और ज्यादा हैरान कर दिया।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह की जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post