टीम इंडिया की जीत पर काशी में बच्चों का जश्न, तिरंगा रैली निकालकर जताई खुशी

वाराणसी:टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद काशी में बच्चों ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। विकास इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली और भारत माता की जय के नारों से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों तक निकाली गई। इस दौरान बच्चों में टीम इंडिया की जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राएं तिरंगा लहराते हुए खिलाड़ियों की जीत का जश्न मना रहे थे।विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ इस खुशी में भाग लिया और कहा कि टीम इंडिया की यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। बच्चों ने एक-दूसरे को बधाई दी और देशभक्ति के नारों के साथ जश्न मनाया।


Post a Comment

Previous Post Next Post