सेवापुरी में ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापकों की संगोष्ठी, शिक्षा गुणवत्ता सुधारने पर जोर

((वाराणसी)सेवापुरी विकासखंड में ग्राम प्रधानों और प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और ग्राम पंचायत व स्कूल प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए विद्यालय और ग्राम पंचायत का सहयोग बेहद जरूरी है। यदि दोनों मिलकर काम करें तो विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार के साथ छात्रों की उपस्थिति और शैक्षणिक स्तर भी बेहतर हो सकता है।

संगोष्ठी में विद्यालयों में साफ-सफाई, छात्रों की नियमित उपस्थिति, मिड-डे मील की गुणवत्ता तथा शैक्षिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों से विद्यालयों के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।इस दौरान शिक्षकों और ग्राम प्रधानों ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय के साथ काम करने का संकल्प लिया।  


Post a Comment

Previous Post Next Post