मिर्जामुराद में एडीसीपी का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मिर्जामुराद (वाराणसी):क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एडीसीपी ने मिर्जामुराद क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य बाजार और आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पैदल गश्त के दौरान एडीसीपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए नियमित गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।पुलिस प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post