वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद उस समय उग्र हो गया जब दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद तोड़फोड़ की घटना सामने आई। आरोप है कि पत्नी पक्ष के कुछ लोगों ने पति के घर पहुंचकर गमले तोड़ दिए, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए और बाहर खड़ी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया।पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवाद के दौरान आए लोगों ने घर में हंगामा किया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।बताया जा रहा है कि दंपती के बीच पहले से ही पारिवारिक विवाद चल रहा था, जो अब मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे मामले की सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है।
Tags
trendig

