वाराणसी में गौर पूर्णिमा पर धूमधाम से मनाया गया चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य दिवस

हरे कृष्णा हरे राम संकीर्तन सोसायटी द्वारा गौर पूर्णिमा महामहोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। रथयात्रा स्थित शाही दयाल परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य दिवस के अवसर पर महाभिषेक, पूजन और हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।

फागुन मास की पूर्णिमा को चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य दिवस माना जाता है, जिसे ‘गौर पूर्णिमा’ के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। इस अवसर पर भक्तों ने सामूहिक हरिनाम संकीर्तन करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संकीर्तन के मध्य श्रद्धालुओं ने फूलों और गुलाल से होली खेली तथा बधाई एवं होली गीतों पर जमकर झूमे।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। समारोह की अध्यक्षता कृष्ण प्रसाद दास प्रभु ने की। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, संगीत और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे शाही दयाल परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा।



Post a Comment

Previous Post Next Post