अबीर-गुलाल और शहनाई की मधुर धुनों के बीच सजी रामलीला की अद्भुत होली लीला

श्री चित्रकूट रामलीला समिति द्वारा विगत 480 वर्षों से अनवरत एवं पारंपरिक होली महोत्सव की लीला बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बड़ा गणेश नरसिंह चबूतरा व अयोध्या भवन में मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान परिसर अबीर-गुलाल की रंगीन छटा से सराबोर हो उठा।लीला में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता एवं हनुमान जी की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई। भगवान राम दरबार द्वारा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेलने की लीला ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर शहनाई वादक अंसार अली एवं उनके साथियों ने पारंपरिक होली गीतों की मधुर धुनें प्रस्तुत कीं, जिससे पूरा अयोध्या भवन होलीमय हो गया। भक्तजन भक्ति और उल्लास के संग झूम उठे।लीला व्यास पं. मुकुंद उपाध्यक्ष द्वारा भगवान राम दरबार की आरती संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुबोध अग्रवाल, मोहन कृष्ण अग्रवाल, सतेन्द्र राय, अभिनव उपाध्याय, अशोक सिंह, अयोध्या नाथ, अजय सिंह सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post