आओ चलें बूथ की ओर अभियान: कांग्रेस पदाधिकारियों ने बूथ अध्यक्षों का किया सम्मान

वाराणसी में कांग्रेस पार्टी के “आओ चलें बूथ की ओर” अभियान के तहत अमरा खैरा न्याय पंचायत क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी वाराणसी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल (राजेश भाई) ने दो पोलिंग स्टेशनों के प्रभारियों एवं बूथ संख्या 342, 343, 352 और 353 के अध्यक्षों के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया और उनके हालचाल की जानकारी ली।

कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करना रहा। इस अवसर पर राम श्रृंगार पटेल, अशोक सिंह, शशि राजभर, कैलाश नाथ, शशि पटेल और प्रमोद सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।नेताओं ने बूथ स्तर के पदाधिकारियों की भूमिका को संगठन की मजबूती के लिए अहम बताते हुए आगामी चुनावों के मद्देनज़र सक्रिय रहने का आह्वान किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post