सीएम मोहन यादव का काशी दौरा, बाबा विश्वनाथ के दरबार में की पूजा-अर्चना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उनके काशी आगमन को लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर था।सीएम मोहन यादव ने बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की समृद्धि, सुख-शांति और कल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और आम श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित किया गया।

मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनज़र शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष निगरानी रखी। वीआईपी मूवमेंट के कारण कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया।काशी दौरे के दौरान सीएम के साथ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उनके आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।


Post a Comment

Previous Post Next Post