IPL मैच के चलते लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन: इकाना स्टेडियम के आसपास सख्त व्यवस्था लागू

लखनऊ में 1 अप्रैल को होने वाले आईपीएल मुकाबले को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मैच इकाना स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसके चलते शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।ट्रैफिक पुलिस के अनुसार शहीद पथ पर बस, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।ऑटो, ई-रिक्शा और कैब के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं, ताकि यातायात सुचारू बना रहे। सुलतानपुर रोड से आने वाले वाहनों को लुलु मॉल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

इसके अलावा अहिमामऊ क्षेत्र में स्टेडियम के 500 मीटर दायरे में पिक-एंड-ड्रॉप की सुविधा पूरी तरह बंद रहेगी। केवल पासधारकों के लिए तय पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है, जबकि बिना पास वाले दर्शकों को वैकल्पिक पार्किंग का उपयोग करना होगा।पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए पहले से योजना बनाकर घर से निकलें। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पूरे शहर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post