वाराणसी में बीती रात एयरपोर्ट मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायल युवक को तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

