वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में यूपी एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी आर्मी ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी ब्रिज एनक्लेव कॉलोनी से की गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र पांडेय के रूप में हुई है, जो खुद को सेना का अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था।
एसटीएफ को आरोपी के पास से सेना का फर्जी परिचय पत्र, दो पैन कार्ड और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कब से इस तरह की गतिविधियों में शामिल था और उसके साथ कोई और लोग जुड़े हैं या नहीं।
Tags
trendig

