काशीपुरा में सजी मां वंदे काशी देवी की अद्भुत झांकी, भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालु, आज भंडारे के साथ महोत्सव की पूर्णाहुति

काशीपुरा स्थित मां वंदे काशी देवी मंदिर में वार्षिक श्रृंगार महोत्सव के अंतर्गत मां की अद्भुत और दिव्य झांकी सजाई गई, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया।मां वंदे काशी देवी का अलौकिक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। फूलों, आभूषणों और विशेष सजावट से सजी झांकी ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन आज भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसी के साथ पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर महोत्सव की पूर्णाहुति की जाएगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post