51 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सर्किट हाउस में कार्यक्रम आयोजित

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में वाराणसी के सर्किट हाउस सभागार में भी आयोजन कर 51 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने बताया कि पूरे प्रदेश में लगभग 17,500 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं, जबकि वाराणसी जनपद में 51 सहायिकाओं को यह अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। यहां छह वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सके।जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए भी लगातार प्रयासरत है।वहीं नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली सहायिकाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में मानदेय बढ़ाने की बात भी कही है और सभी सहायिकाओं से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया है।सहायिकाओं ने भरोसा जताया कि वे गांव के बच्चों को बेहतर देखभाल, शिक्षा और संस्कार देने में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी, जिससे आने वाली पीढ़ी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।



Post a Comment

Previous Post Next Post