सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर रोहनिया में विधायक डॉ. सुनील पटेल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रोहनिया। देश की पहली महिला अध्यापिका एवं नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कनेरी मोहन सराय स्थित अपना दल (एस) पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित विधानसभा स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक के उपरांत रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने सावित्रीबाई फुले जी के सामाजिक योगदान, विशेषकर महिला शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी ने उस समय महिलाओं को शिक्षा और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया, जब समाज में इसके लिए अनुकूल वातावरण नहीं था।उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहनिया के विधायक डॉ. सुनील पटेल, राष्ट्रीय सचिव व रोहनिया विधानसभा प्रभारी मेघनाथ पटेल,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल, रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष युवा मंच संत राज पटेल, जिला महासचिव राजकुमार वर्मा, जिला महासचिव श्यामबली पटेल, विधानसभा मीडिया प्रभारी रामधन मास्टर साहब, जिला सचिव सकल नारायण मास्टर, जोन अध्यक्ष आदर्श पटेल, जोन अध्यक्ष डॉ प्रेम पटेल, सेक्टर अध्यक्ष भरत पटेल, दशमी पटेल, बेचू पटेल, पारस पटेल, शंभू पटेल, सोमनाथ पटेल, भूलन पटेल, आदिल खान आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post