उत्तर प्रदेश के कानपुर में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए लेखपाल आलोक दुबे को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जांच के दौरान उनके पास 50 करोड़ रुपये से अधिक की 41 संपत्तियां मिलने का खुलासा हुआ है।जानकारी के मुताबिक, यह संपत्तियां उनकी ज्ञात आय से कई गुना अधिक पाई गईं। जांच एजेंसियों को जमीन, मकान और अन्य निवेश से जुड़ी बड़ी संख्या में संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं।
रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से आलोक दुबे को बर्खास्त कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है।सूत्रों के अनुसार, मामले की आगे भी जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इन संपत्तियों को बनाने में अन्य लोगों की क्या भूमिका रही। आने वाले समय में इस मामले में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

