महावीर जयंती पर वाराणसी में मीट-मछली की दुकानें बंद, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

महावीर जयंती के अवसर पर वाराणसी में आज मीट, मछली और मांस की सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह फैसला नगर निगम प्रशासन द्वारा लिया गया है, ताकि धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सके।अधिकारियों के मुताबिक, सभी दुकानदारों को पहले ही इस आदेश की जानकारी दे दी गई थी। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की टीमें पूरे शहर में निगरानी कर रही हैं। यदि कोई दुकान खुली पाई जाती है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और त्योहार के दौरान शांति बनाए रखें।


Post a Comment

Previous Post Next Post